छत्तीसगढ़

CG: गड्‌ढे में गिरने से 2 साल की मासूम बच्ची की मौत, पाइपलाइन बिछाने का चल रहा था काम

jantaserishta.com
5 Feb 2022 8:19 PM IST
CG: गड्‌ढे में गिरने से 2 साल की मासूम बच्ची की मौत, पाइपलाइन बिछाने का चल रहा था काम
x
सीजी न्यूज़

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में घर के सामने स्थित गड्‌ढे में गिरने से 2 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसी के तहत जगह-जगह गड्‌ढे किए हुए हैं। जिसमें कहीं-कहीं पर पानी भी भरा हुआ है। इसी में गिरने से मासूम की मौत हो गई है। मामला जिले के परपा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, पुस्पाल गांव के हाईस्कूल पारा में रहने वाले ठाकुरराम नाग की 2 साल की बेटी तनुजा घर के पास ही आंगन में खेल रही थी। खेल-खेल में मासूम घर के बाहर चली गई और पानी से भरे गड्‌ढे में जा गिरी। कुछ देर बाद जब परिजन बच्ची को ढूंढने लगे तो वो नहीं मिली। जब घर के बाहर जाकर देखा तो पानी से भरे गड्‌ढे में मिली।
वहीं घटना के बाद पाइपलाइन बिछाने का काम करने वाले ठेकेदार के खिलाफ परिजनों का गुस्सा फूटा है। परिजनों का कहना है कि यदि काम जल्दी हो जाता तो यह हादसा नहीं होता। परपा TI धनंजय सिन्हा ने बताया कि मामले के बारे में पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story