छत्तीसगढ़

CG: ड्राई डे पर अवैध शराब बेचने वाले 2 तस्कर गिरफ्तार

Shantanu Roy
27 Jan 2026 8:13 PM IST
CG: ड्राई डे पर अवैध शराब बेचने वाले 2 तस्कर गिरफ्तार
x
छग
Dhamtari. धमतरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित शुष्क दिवस (26 जनवरी 2026) को अवैध शराब विक्रय करने वालों के खिलाफ धमतरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 94 पौवा देशी शराब, बिक्री रकम सहित कुल 12,290 रुपये की सामग्री जब्त की है। दोनों मामलों में थाना सिटी कोतवाली में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सघन और प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुष्क दिवस के दिन थाना सिटी कोतवाली धमतरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि महात्मा गांधी वार्ड एवं विंध्यवासिनी वार्ड क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से शराब का विक्रय किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद तत्काल थाना सिटी कोतवाली पुलिस की विशेष टीम गठित कर संबंधित स्थानों पर दबिश दी गई। पुलिस ने मौके पर दोनों आरोपियों को रंगे हाथों अवैध शराब बिक्री करते हुए पकड़ा और उनके विरुद्ध पृथक-पृथक वैधानिक कार्रवाई की।

पहली कार्रवाई:- नयापारा, महात्मा गांधी वार्ड, धमतरी में की गई। यहां आरोपी हेमंत यादव उर्फ मंगलू अपने निवास स्थान पर बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करते पाया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से देशी प्लेन शराब के 13 पौवा एवं देशी मसाला शराब के 19 पौवा, कुल 32 पौवा शराब जब्त की। जब्त शराब की कीमत 2,940 रुपये आंकी गई, जबकि मौके से 300 रुपये बिक्री रकम बरामद की गई। इस प्रकार कुल जुमला कीमत 3,240 रुपये रही। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

दूसरी कार्रवाई:- विंध्यवासिनी वार्ड, गड्ढा पारा, पानी टंकी के पास धमतरी में की गई। यहां आरोपी चंद्रकांत साहू उर्फ चंदू अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करता पाया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से देशी प्लेन शराब के 30 पौवा एवं देशी मसाला शराब के 32 पौवा, कुल 62 पौवा शराब जब्त की। जब्त शराब की कीमत 7,800 रुपये तथा बिक्री रकम 1,250 रुपये रही। कुल जुमला कीमत 9,050 रुपये आंकी गई। आरोपी के विरुद्ध भी धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, नशा कारोबार और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलेभर में निरंतर गश्त, सघन चेकिंग और मजबूत सूचना तंत्र के माध्यम से आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
Tagsधमतरीशुष्क दिवसअवैध शराबसिटी कोतवाली पुलिसआबकारी अधिनियम26 जनवरीशराब विक्रयआरोपी गिरफ्तारपुलिस कार्रवाईDhamtaridry dayillegal liquorCity Kotwali policeExcise ActJanuary 26liquor saleaccused arrestedpolice actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story