दूरस्थ वनांचल जनकपुर में सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा शुरू

रायपुर. स्वास्थ्य मंत्री की पहल पर कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर से 150 किलोमीटर दूर जनकपुर एफआरयू में सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा शुरू हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने दूरस्थ वनांचल जनकपुर में इस सुविधा के शुरू होने पर क्षेत्रवासियों, विभागीय अधिकारियों और जिला प्रशासन को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर यह सुविधा मिलने से अब महिलाओं को सिजेरियन प्रसव के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। जनकपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एफआरयू में ही यह सुविधा विकसित कर ली गई है। जल्दी ही यहां आवश्यक उपकरणों और बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के साथ गर्भवती महिलाओं के परिजनों के ठहरने की भी व्यवस्था की जाएगी
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





