छत्तीसगढ़
सीईओ नंदनवार ने श्रमदान कर सोख्ता गड्ढा निर्माण कार्य में निभाई सहभागिता
Shantanu Roy
30 April 2026 8:25 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। जल संरक्षण एवं भू-जल संवर्धन को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से संचालित मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0 के अंतर्गत आज जिला पंचायत परिसर महासमुंद में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हेमंत नंदनवार द्वारा श्रमदान करते हुए सोख्ता गड्ढा निर्माण कार्य में सहभागिता निभाई गई। इस अवसर पर जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक श्रमदान कर जल संरक्षण का संदेश दिया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी नंदनवार ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा वर्षा जल के संरक्षण के लिए सोख्ता गड्ढों का निर्माण अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने सभी विभागों, ग्राम पंचायतों एवं आमजनों से अभियान से जुड़कर जल संरक्षण गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।
उल्लेखनीय है कि मोर गांव मोर पानी अभियान के प्रथम चरण में महासमुंद जिले में व्यापक स्तर पर जल संरक्षण कार्य किए गए थे। अभियान के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में सोख्ता गड्ढा निर्माण, वर्षा जल संचयन संरचनाओं का निर्माण एवं जल स्रोतों के संरक्षण संबंधी गतिविधियां संचालित की गई थीं। जिसमें कुल 35,182 जल संरचनाओं का निर्माण किया गया था। इस उपलब्धि के लिए जल संचय, जन भागीदारी (जेएसजेबी 1.0) के तहत पूर्वी जोन में शामिल कैटेगरी 2 अंतर्गत महासमुंद जिला को बेस्ट परफॉर्मिंग जिले के रूप में प्रथम स्थान मिला था। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अभियान 2.0 के तहत इन प्रयासों से भू-जल स्तर में सुधार के साथ-साथ जल उपलब्धता बढ़ाने में सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने के लिए पुनः जनसहभागिता के माध्यम से जल संरक्षण कार्यों को गति दी जा रही है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





