छत्तीसगढ़
CEO हेमंत ने जनदर्शन में सुनी लोगों की मांग व समस्याएं
Shantanu Roy
24 March 2026 11:36 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित होने वाले जनदर्शन में आज जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार ने जिले के आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में आज कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में ग्राम जमड़ी बसना निवासी दीपक डडसेना ने मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल हेतु आवेदन दिए। इसी तरह ग्राम पाली के ग्रामवासियों ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान की राशि हेतु, ग्राम बुंदेली निवासी विमल दास महंत ने तेंदुकोना-बुंदेली मार्ग डामरीकरण के लिए, ग्राम कांपा निवासी संतोष यादव ने प्रधानमंत्री आवास हेतु भूमि प्रदान करने के लिए, ग्राम पंडकीपाली निवासी परमानंद ने स्वामित्व भूमि से बैंक बंधक हटाने हेतु, महासमुंद निवासी ललिता प्रधान ने नोनी सशक्तिकरण योजना का लाभ दिलाने हेतु, इमलीभांठा निवासी सोनिया शरद भोई ने वात्सल्य योजना का लाभ दिलाने एवं ग्राम बेमचा निवासी रूपराय निषाद ने पेंशन हेतु आवेदन किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





