छत्तीसगढ़
कोयले की आपूर्ति करने में पूरी तरह से फेल हो गई केंद्र सरकार : सीएम भूपेश बघेल
Nil dhankar
24 May 2022 3:00 PM IST

x
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक साथ 34 ट्रेनों के पहिए थम गए हैंं। अचानक रद्द होने से यात्रियों की समस्या बढ़ गई है। इनमें रायपुर – बिलासपुर से होकर जाने वाली 22 मेल-एक्सप्रेस, 12 पैसेंजर समेत लंबी दूरी की ट्रेनें शामिल है। इनमें कई ट्रेनें दो महीने से रद्द चल रही है।
आज इस मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान दिया। सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह से कोयले की आपूर्ति करने में पूरी तरह से फेल हो गई है। जिसके बाद अब ट्रेनों के संचालन प्रभावित कर लोगों को परेशान कर रही है। उपर से महंगाई बढ़ती जा रही है।
Next Story





