छत्तीसगढ़

एनटीपीसी छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में एनएसयूआई अंबिकापुर के द्वारा केंद्र सरकार का फूंका गया पुतला

jantaserishta.com
29 Jan 2022 9:36 PM IST
एनटीपीसी छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में एनएसयूआई अंबिकापुर के द्वारा केंद्र सरकार का फूंका गया पुतला
x
देखे वीडियो

अंबिकापुर: रेलवे परीक्षा में किए गए परिवर्तन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज किया गया जिस के संबंध में एनएसयूआई के द्वारा पूरे देश में विरोध प्रदर्शन कर रही है इसी कड़ी में अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे हुआ दानिश रफीक के दिशा निर्देश अनुसार अंबिकापुर पूर्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह के नेतृत्व में अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पर केंद्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। एवं रेलवे प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें एनटीपीसी की परीक्षा के परिणाम में संशोधन, ग्रुप डी परीक्षा में सीबीटी 2 हटाई जाए, नीट पीजी परीक्षा स्थगित की जाए, सहित अन्य मुद्दों पर मांग पत्र दिया गया। इस दौरान नवनीत सिंह,अजहर,अंबर त्रिपाठी, विक्की,सूरज विश्वास,अतीफ रजा,रोहित , तहसीन अकरम,नितेश मिश्रा,बृजेश मिश्रा,विकास गुप्ता सहित अन्य एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story