छत्तीसगढ़
अटल स्मृति सम्मेलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शतक वीरों का सम्मान
Shantanu Roy
30 Dec 2025 7:48 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला रायपुर की ओर से आज एकात्म परिसर रायपुर में अटल स्मृति सम्मेलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत 100 से अधिक ऑनलाइन सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं, जिन्हें “शतक वीर” कहा गया, का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं अटल स्मृति कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक अरुण सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। अपने संबोधन में अरुण सिंह ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं बल्कि एक महान राष्ट्र चिंतक थे। उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए देश को ऐसी योजनाएं दीं, जिनका लाभ आज भी आम जनमानस को मिल रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और नदियों को जोड़ने की परिकल्पना जैसी योजनाएं आज भी देश की सर्वश्रेष्ठ योजनाओं में शामिल हैं।
अरुण सिंह ने कहा कि पोखरण परमाणु परीक्षण के बाद जब अमेरिका सहित कई देशों ने भारत पर प्रतिबंध लगाए, तब भी अटल जी ने कभी समझौता नहीं किया और स्वदेशी को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उसी विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं। अटल जी के कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली, चाहे वह टेलीकॉम सेक्टर का विस्तार हो या बुनियादी ढांचे का विकास, हर क्षेत्र में भारत ने नई ऊंचाइयों को छुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रायपुर जिले के कार्यकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन द्वारा दिए गए प्रत्येक कार्यक्रम को रायपुर के कार्यकर्ता पूरी मेहनत, निष्ठा और लगन के साथ पूरा करते हैं। इसके लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और विशेष रूप से सदस्यता शक्ति सम्मान एवं शतक वीरों को सम्मानित होने पर बधाई दी। इस अवसर पर शतक वीरों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर एवं अटल स्मृति सम्मान कार्यक्रम के संयोजक सत्यम दूबा के नेतृत्व में अटल जी की स्मृति में विशेष अटल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, विचारों और कार्यों को प्रदर्शित किया गया। सदस्यता सम्मान समारोह के दौरान कुल 400 शतक वीरों को मंच से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा शहर जिला रायपुर के महामंत्री अमित मैशेरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर लद्दाख के पूर्व सांसद जाम्यांग नामग्याल, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री द्वय यशवंत जैन एवं नवीन मार्कंडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणीग्रही, प्रदेश मंत्री अमित साहू, जिला संगठन प्रभारी राजेंद्र शर्मा, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा सहित अनेक वरिष्ठ नेता, पार्षद, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उत्साह और संगठनात्मक एकता का वातावरण देखने को मिला।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





