छत्तीसगढ़
बिलासपुर में जनगणना कार्य शुरू, कलेक्टर ने हिर्री पहुंचकर किया निरीक्षण
Shantanu Roy
1 May 2026 11:43 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। राष्ट्रीय जनगणना कार्य का शुभारंभ आज से बिलासपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों में हो गया। जनगणना के प्रथम चरण में हाउस लिस्टिंग का कार्य प्रारंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत प्रगणक घर-घर पहुंचकर परिवारों से निर्धारित जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। यह कार्य पूरे मई माह तक संचालित किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिले के प्रमुख जनगणना अधिकारी संजय अग्रवाल ने आज बिल्हा तहसील के ग्राम हिर्री पहुंचकर जनगणना कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर प्रगणक अंजुबाला जायसवाल से घर के मुखिया की जानकारी डिजिटल माध्यम से दर्ज कराई। लगभग 5 मिनट में 33 बिंदुओं पर आधारित जानकारी ऑनलाइन पोर्टल में सफलतापूर्वक दर्ज की गई। जनगणना प्रक्रिया पूर्ण होने पर कलेक्टर ने घर के मुखिया रामकृष्णा राजपूत को बधाई देते हुए कहा कि जनगणना देश के विकास और नीति निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि जनगणना कर्मियों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर सहयोग करें। कलेक्टर अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि जनगणना में दी गई सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी जाती हैं। व्यक्तिगत आंकड़ों को किसी व्यक्ति या संस्था के साथ साझा नहीं किया जा सकता तथा यह सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत भी उपलब्ध नहीं कराई जाती। इन आंकड़ों का उपयोग केवल शासन की नीतियों एवं योजनाओं के निर्माण में किया जाता है। उल्लेखनीय है कि बिलासपुर जिले में जनगणना कार्य के लिए 4 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए गए हैं, जिनमें लगभग 3500 प्रगणक एवं 500 सुपरवाइजर शामिल हैं। इसके पहले पिछले 15 दिन तक लोगों ने स्वगणना कर जानकारी पोर्टल में दर्ज की। जिले में 6 हजार से कुछ ज्यादा लोगों ने स्व गणना का लाभ उठाया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी शिवकुमार बनर्जी, तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी राजेंद्र भारत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





