छत्तीसगढ़

जनगणना 2027: प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Shantanu Roy
16 April 2026 8:49 PM IST
जनगणना 2027: प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
x
छग
Dantewada. दंतेवाड़ा। जनगणना 2027 के तहत जनगणना कार्य निदेशालय रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में आज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल दंतेवाड़ा में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिला जनगणना अधिकारी द्वारा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को तकनीकी प्रक्रियाओं, प्रपत्रों के संधारण तथा डिजिटल प्रविष्टियों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने प्रशिक्षण सत्रों को प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए सभी को अपनी भूमिका पूरी गंभीरता से निभाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि विकास योजनाओं की मजबूत आधारशिला है, इसलिए प्रत्येक कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी और सजगता के साथ करें। प्रथम चरण के इस प्रशिक्षण में जिले की 6 तहसीलों के 202 प्रगणकों एवं 33 पर्यवेक्षकों सहित कुल 235 कर्मियों को 6 बैचों में प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी अशोक कुमार, जिला जनगणना अधिकारी मूलचंद चोपड़ा, सभी तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी (ग्रामीण) उपस्थित रहे।
Next Story