छत्तीसगढ़
जनगणना-2027: जिले में जनगणना तैयारी तेज, शिक्षकों को बनाया जाएगा प्रगणक-पर्यवेक्षक
Shantanu Roy
21 March 2026 11:06 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। जनगणना-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनगणना कार्य की प्रगति और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जनगणना के प्रथम चरण यानी मकान सूचीकरण की तैयारियों पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की सूची जल्द तैयार कर प्रस्तुत की जाए, जिसमें 10 प्रतिशत अतिरिक्त रिजर्व स्टाफ भी शामिल किया जाए। उन्होंने इस कार्य के लिए शासकीय प्राथमिक एवं मिडिल स्कूलों, हेडमास्टरों तथा शासकीय कॉलेजों के स्टाफ की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी नगरीय निकायों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित शासकीय प्राथमिक एवं मिडिल स्कूलों, हेडमास्टरों तथा शासकीय कॉलेजों के स्टाफ की ड्यूटी इस कार्य में लगाने को कहा।
कलेक्टर ने प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति से जुड़ी जानकारी विस्तार से ली और उनके पदनाम, मोबाइल नंबर, पता सहित सभी आवश्यक विवरण शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले का कोई भी व्यक्ति या परिवार गणना से वंचित नहीं रहना चाहिए। जनगणना-2027 दो चरणों में संपन्न होगी। पहले चरण में 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) किया जाएगा, जिसमें सभी भवनों और मकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में जनसंख्या से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्रित की जाएगी।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मकान सूचीकरण ब्लॉक का कार्य 31 मार्च तक हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने नगरीय निकायों, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों और तहसीलों में चल रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र को सूचीकरण से वंचित न रखा जाए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर विरेन्द्र सिंह, नगर निगम आयुक्त दुर्ग सुमित अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त रिसाली मोनिका वर्मा, नगर निगम आयुक्त भिलाई चरोदा डी.एस. राजपूत, संयुक्त कलेक्टर हरवंश मिरी, एसडीएम पाटन लवकेश ध्रुव, एसडीएम भिलाई-3 महेश राजपूत, एसडीएम धमधा सोनल डेविड, एसडीएम उत्तम धु्रव, सभी प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक कॉलेज व आईटीआई के प्राचार्य, जिला शिक्षा अधिकारी, सभी तहसीलदार, सभी जोन आयुक्त, सभी स्टेशन मैनेजर, स्टील प्लांट, मुख्य महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





