छत्तीसगढ़

सीमेंट कंपनी का अधिकारी कलेक्टर दफ्तर से गिरफ्तार, रिश्वत का मामला

Nilmani Pal
12 Sept 2024 12:00 PM IST
सीमेंट कंपनी का अधिकारी कलेक्टर दफ्तर से गिरफ्तार, रिश्वत का मामला
x
ब्रेकिंग

रायपुर/बरगढ़. सीमेंट कंपनी के छत्तीसगढ़ चीफ मैन्युफैक्चरिंग ऑफिसर को ओडिशा के बरगढ़ कलेक्टर को रिश्वत देने की कोशिश करने के लिए गिरफ्तार किया गया है. अधिकारी बरगढ़ कलेक्टर से मिलने के लिए पहुंचे थे, वहां उन्होंने कलेक्टर को फूलों के साथ एक मिठाई का डिब्बा भी दिया.

कलेक्टर के प्यून ने जब डिब्बा खोला, तो उसमें 500 रुपये के 4 बंडल नोट थे. बरगढ़ कलेक्टर ने तुरंत इसकी सूचना विजिलेंस टीम को दी, जिसके बाद विजिलेंस टीम ने मौके पर पहुंच कर अधिकारी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया.

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर.

Next Story