
रायपुर। सीमेंट की कीमतों में अब लगातार गिरावट का क्रम जारी है और बीते चार दिनों में ही इसकी कीमतों में 80 रुपये प्रति बोरी की गिरावट आ गई है। मंगलवार को विभिन्न कंपनियों की सीमेंट 275 से 280 रुपये प्रति बोरी तक बिका। कीमतें गिरने के पीछे सबसे बड़ा कारण यही है कि ट्रक हड़ताल समाप्त होते ही अब सीमेंट की सप्लाई सुधर गई है। इसके चलते स्टाकिस्टों द्वारा भी अपना स्टाक किया हुआ माल निकाला जाने लगा है। क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि अभी बाजार काफी सुस्त है और कीमतों में थोड़ी और गिरावट आ सकती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





