छत्तीसगढ़

CG वीडियो: महाशिवरात्रि की धूम, निकली भगवान शिव की बारात

jantaserishta.com
26 Feb 2025 12:41 PM IST
CG वीडियो: महाशिवरात्रि की धूम, निकली भगवान शिव की बारात
x
देखें वीडियो.
धमतरी. महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज धमतरी में बनारस की तर्ज पर भोलेनाथ की भव्य बारात निकली. ब्रम्हाण्ड के सबसे सुंदर दुल्हे की इस बारात में भूत-पिशाच, अघोरी और देवी देवता भी शामिल हुए. इस भव्य बारात में भगवान शिव और मां पार्वती की वेशभूषा में कालाकारों ने अद्भुत नृत्य प्रदर्शन किया. छत्तीसगढ़ के आंगा देव, बस्तरिया नृत्य से इस बारात की शोभा और भी बढ़ गई, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे थे.
भगवान भोलेनाथ की भव्य शाही 1बारात शहर के विंध्यवासिनी मंदिर से निकली और सदर बाजार होते हुए मकई चौक, शिव चौक होते हुए शहर भ्रमण कर इतवारी बाजार स्थित श्री बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में खत्म हुई. महादेव की बारात में कोलकाता, दुर्ग के कलाकारों ने देवी देवता और भूत पिशाच वेशभूषा में अनोखी प्रस्तुति दी, जो आकर्षण का केंद्र रहे. यह भव्य आयोजन हर साल की तरह प्राचीन बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर समिति ने किया था.
शहर के सबसे प्राचीन शिव मंदिरों में से एक, इतवारी बाजार स्थित श्री बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर, जो 1400 साल पुराना है, में इस बार महाशिवरात्रि पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया गया. इस मंदिर की समिति पिछले 5 वर्षों से भोलेनाथ की भव्य बारात का आयोजन करती आ रही है.
बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर इस बार पांच दिवसीय आयोजन किया गया. इस महोत्सव की शुरुआत 22 फरवरी से हुई, जब मंदिर में हल्दी रस्म का आयोजन हुआ. इसके बाद 23 फरवरी को मेहंदी समारोह और 24 फरवरी को मंगल गीत की प्रस्तुति हुई. महाशिवरात्रि के एक दिन पूर्व, 25 फरवरी को शिव जी की भव्य बारात निकाली गई, जिसमें विभिन्न झांकियों और धार्मिक प्रतीकों के माध्यम से बारात को और भी आकर्षक बनाया गया. यह बारात हर साल भक्तों का ध्यान आकर्षित करती है और लोग इस आयोजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story