छत्तीसगढ़
नीली बत्ती वाली बोनट पर बैठकर जन्मदिन मनाना पड़ा महंगा, DSP की पत्नी का वीडियो वायरल
Shantanu Roy
12 Jun 2025 7:58 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने की होड़ कई बार लोगों को ऐसे कदम उठाने पर मजबूर कर देती है, जो बाद में उनके लिए मुसीबत बन जाते हैं। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से सामने आया है, जहां बटालियन में पदस्थ डीएसपी तस्लीम आरिफ की पत्नी का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में वह नीली बत्ती लगी सरकारी गाड़ी के बोनट पर बैठकर अपना जन्मदिन मनाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है। सामने आए एक अन्य वीडियो में डीएसपी की पत्नी और परिवार के सदस्य सरकारी गाड़ी में वाटरफॉल घूमने जाते हुए भी दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि नीली बत्ती लगी वाहन के बोनट पर केक काटा जा रहा है और फोटो व वीडियो बनाए जा रहे हैं।
इस मामले पर वरिष्ठ अधिवक्ता बृजेश पांडे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "नियमों के अनुसार शासकीय वाहनों का उपयोग केवल शासकीय कार्यों के लिए ही किया जा सकता है। निजी उपयोग, वह भी नीली बत्ती के साथ रील बनाना, नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।" उन्होंने आगे कहा कि यदि ऐसे मामलों की पुष्टि होती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ जांच और कार्रवाई की संभावना बनती है। साथ ही उन्होंने इस तरह के स्टंट को असंवेदनशील और सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक बताया। फिलहाल इस मामले पर किसी भी अधिकारी की आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है, लेकिन वायरल वीडियो ने न सिर्फ प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है, बल्कि सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Tagsडीएसपी पत्नी वायरल वीडियोसरकारी गाड़ी दुरुपयोगनीली बत्ती वाहनजन्मदिन वीडियो विवादबालोद मामलाशासकीय वाहन नियम उल्लंघनसोशल मीडिया रीलतस्लीम आरिफ पत्नीकेक काटा बोनट परवाटरफॉल पिकनिक गाड़ी सेDSP wife viral videomisuse of government vehicleblue beacon controversybirthday celebration on official carBalod DSP casegovernment vehicle misusesocial media stuntofficial car bonnet cake cuttingwaterfall trip in govt carछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





