छत्तीसगढ़

CCTV कैमरों की चोरी, 3 शातिर गिरफ्तार

Nilmani Pal
20 Oct 2022 8:34 AM IST
CCTV कैमरों की चोरी, 3 शातिर गिरफ्तार
x

बलौदाबाजार-भाटापारा। CCTV कैमरों की चोरी करने वाले 3 शातिर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि गार्डन चौक में लगे CCTV कैमरों की चोरी होने की शिकायत मिली थी. शहर में स्थापित सिटी सर्विलांस सिस्टम की सतत् निगरानी व्यवस्था से आरोपियों को पकड़ा गया है. वही आरोपियों से चोरी की गई CCTV कैमरे बरामद किया गया है. साथ ही घटना में इस्तेमाल होण्डा ड्यु स्कुटी क्र. CG22 R 7552 भी जब्त की गई है. तीनों आरोपी सिविल लाईन बलौदाबाजार के रहने वाले है.

आरोपियों के नाम

01 टेकराम ध्रुव पिता विश्राम ध्रुव उम्र 20 वर्ष

02. अनुराग पिता संदीप बंजारे उम्र 19 वर्ष

03. अमन टण्डन पिता राजेन्द्र टण्डन उम्र 19 वर्ष


Next Story