छत्तीसगढ़

CBSE 10वीं का रिजल्ट जारी

Nil dhankar
15 April 2026 4:29 PM IST
CBSE 10वीं का रिजल्ट जारी
x

रायपुर/दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम आज, 15 अप्रैल को घोषित कर दिए हैं. इस साल भी सीबीएसई 10वीं के नतीजों में छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहा है. छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए बाजी मारी है. लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा है. बोर्ड ने इस साल भी किसी आधिकारिक टॉपर लिस्ट की घोषणा नहीं की है, लेकिन मेरिट सर्टिफिकेट उन छात्रों को दिए जाएंगे जिन्होंने विषयों में उच्चतम अंक प्राप्त किए हैं.

वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक को देखते हुए छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग (UMANG) ऐप के जरिए अपनी डिजिटल मार्कशीट तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं. उमंग ऐप पर रिजल्ट का लिंक सबसे पहले सक्रिय किया गया है.

जो छात्र एक या दो विषयों में सफल नहीं हो पाए हैं या अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है. सीबीएसई 15 मई 2026 से 'सेकंड बोर्ड एग्जाम' (फेज-2) आयोजित करने जा रहा है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी.

Next Story