छत्तीसगढ़

कवर्धा में हुए झण्डा विवाद की हो सीबीआई जांच, गोंगपा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Nil dhankar
10 March 2023 5:27 PM IST
कवर्धा में हुए झण्डा विवाद की हो सीबीआई जांच, गोंगपा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
x

कवर्धा। जिले में 3 मार्च के हुए विवाद को लेकर शुक्रवार को गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। हालांकि पुलिस ने बेरिगेट्स लगाकर गोंगपा के कार्यकर्ताओं को पहले ही रोका लिया। गोंगपा की मांग है कि, उनके जिलाध्यक्ष जे लिंगो सहित सभी जेल में बंद कार्यकर्ता निर्दोष हैं, उनको षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है। वहीं इस मामले की सीबीआई जांच की मांग उन्होंने की है। पार्टी ने राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम इस आशय का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा।

दरसअल, ग्राम हर्मो में 3 मार्च को गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी के लोगों के साथ झण्डा लगाने के नाम पर विवाद हो गया था। जिसके बीच-बचाव में पहुंचे पुलिसकर्मियों पर गोंगपा के कार्यकर्ताओं ने लाठी डण्डे सहित पत्थरों से हमला कर दिया था। जिसके चलते SP-ASP सहित 21 पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए थे । वहीं पुलिस ने प्रदर्शन और पुलिस पर हमले में शामिल गोंगपा अध्यक्ष जे.लिंगो सहित 60 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


Next Story