छत्तीसगढ़

सीनियर DME के दफ्तर में देर रात तक जांच, CBI की दबिश

jantaserishta.com
14 Aug 2026 8:29 AM IST
सीनियर DME के दफ्तर में देर रात तक जांच, CBI की दबिश
x
छत्तीसगढ़.
दुर्ग: रायपुर रेल मंडल के भिलाई स्थित चरोदा पीपी यार्ड में CBI ने बड़ी कार्रवाई की है। एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी के खिलाफ बिल पास करने के एवज में मोटी रकम मांगने की शिकायत मिलने के बाद CBI की टीम ने देर शाम दबिश दी। टीम ने सीनियर DME अनमोल उइके से पूछताछ कर रही है। साथ ही उनके कार्यालय में दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
अनमोल उइके के खिलाफ दिल्ली CBI को शिकायत मिली थी। सूत्रों के अनुसार, रेलवे में कॉन्ट्रैक्टर के रनिंग बिल पास करने के एवज में मोटी रकम मांगने की शिकायत CBI से की गई थी। इस शिकायत के बाद गुरुवार देर शाम 8:30 बजे CBI भिलाई पहुंची है। फिलहाल अभी कार्रवाई जारी है। रेलवे कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार, CBI के 8 अधिकारियों की टीम दिल्ली पासिंग गाड़ियों में भिलाई पहुंची है और सीधे सीनियर DME अनमोल उइके के ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।
बता दें कि पीपी यार्ड में रेलवे वैगन के मेंटेनेंस का काम होता है। यहां पहले भी इसी तरह वर्ष 2023 में कॉन्ट्रैक्टर से कमीशन लेने के आरोप में CBI ने दबिश दी थी। एक बार फिर भिलाई का पीपी यार्ड CBI की रडार में है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story