छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में CBI का छापा, 77 ठिकानों पर छापेमारी कर 10 लोगों को किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
16 Nov 2021 11:02 PM IST
छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में CBI का छापा, 77 ठिकानों पर छापेमारी कर 10 लोगों को किया गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

रायपुर: CBI ने बाल शोषण के मामले रोकने के लिए मंगलवार को देशभर में बड़ी कार्रवाई की. एजेंसी ने मंगलवार को 14 राज्यों के 77 ठिकानों पर छापेमारी कर 10 लोगों को हिरासत में लिया. इस दौरान कई आपत्तिजनक चीजों को भी एजेंसी ने जब्त की.

सीबीआई से मिली जानकारी के मुताबिक CBI ने 83 आरोपियों के खिलाफ 23 मामले दर्ज कर ये छापेमारी की. आरोप है कि वे लोग अलग-अलग सोशल मीडिया के जरिए बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री को प्रसारित करने में लगे थे. ये भी आरोप है कि वे लोग बाल यौन शोषण से जुड़े वीडियो, उनके लिंक शेयर करके गैर-कानूनी तरीके से कमाई कर रहे थे. छत्तीसगढ़ के कोरबा में भी सीबीआई की टीम ने छापा मारा है.

यहां-यहां सीबीआई ने मारे छापे
जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने केस दर्ज कर तिरुपति, कनेकल (आन्ध्र प्रदेश), दिल्ली, कोन्च-जालौन, मऊ, चन्दौली, वाराणसी, गाजीपुर, सिद्धार्थनगर, मुरादाबाद, नोएडा, झांसी, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), जूनागढ़, भावनगर, जामनगर (गुजरात), संगरुर, मलेरकोटला, होशियारपुर, पटियाला (पंजाब), पटना, सिवान (बिहार), यमुना नगर, पानीपत, सिरसा, हिसार (हरियाणा), भद्रक, जाजपुर, ढ़ेकनाल (ओडिशा), त्रिरूवलूर, कोयम्बटूर, नमक्काल, सलेम, तिरुवन्नामलाई (तमिलनाडु), अजमेर, जयपुर, झुंनझुनु, नागौर (राजस्थान), ग्वालियर (मध्य प्रदेश), जलगॉव, सलवाड़, घुले (महाराष्ट्र), कोरबा (छत्तीसगढ़) और सोलन (हिमाचल प्रदेश) में छापे मारे.
100 से अधिक देशों के नागरिकों की हो सकती है संलिप्तता
सीबीआई ने कहा कि शुरुआती तौर पर पता चला है कि इसमें 100 देशों से अधिक के नागरिकों की संलिप्तता हो सकती है. सीबीआई अपनी सहयोगी एजेंसियों के साथ औपचारिक और अनौपचारिक माध्यमों से समन्वय कर रही है. छापेमारी अभी जारी है और इसमें और मोड़ भी आ सकते हैं.
अभी तक की छापेमारी के दौरान सीबीआई ने कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल और लैपटॉप आदि जब्त किए हैं. यह पता चला है कि कुछ लोग बाल यौन शोषण सामग्री को बेचने के काम में भी संलिप्त थे. एजेंसी ने कहा कि हम अभी जांच कर रहे हैं और मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story