छत्तीसगढ़

सीबीआई ने भिलाई में की छापेमारी

Nilmani Pal
2 Sept 2022 2:11 PM IST
सीबीआई ने भिलाई में की छापेमारी
x

भिलाई। सीबीआई की टीम ने बीएसपी के पूर्व डिप्टी जीएम एवं एचसीएल के पूर्व सीएमडी संतोष शर्मा के तालपुरी, सेक्टर-2, मैत्री कुंज सहित पांच स्थानों पर छापा मारा।

सेक्टर-2 में मीडिया कर्मियों को देखकर सीबीआई के अधिकारियों ने अपने वाहन क्रमांक सीजी 04 एमजी 5280 हटवा लिए। यह जांच 5 अफसरों की टीम कर रही है। गौरतलब हो कि भिलाई में शुक्रवार सुबह से ही सीबीआई द्वारा भिलाई के सेक्टर-2, तालपुरी, मैत्री कुंज सहित पांच ठिकानों पर छापेमारी की गई है। भिलाई एवं दुर्ग शहर में की गई इस कार्रवाई के संबंध में जानकारी को गोपनीय रखा जा रहा है।

सेक्टर-2 में सडक़ एवेन्यू बी चर्टर नंबर 11डी में संतोष शर्मा के घर पर भी दबिश दी गई है। फिलहाल टीम छापे के संबंध में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। दोपहर पौने 2 बजे समाचार लिखे जाने तक किसी भी तरह की जब्ती की जानकारी नहीं दी गई है।

Next Story