छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर CBI का छापा, जानिए कहां दी दबिश

Nil dhankar
14 Sept 2023 7:34 AM IST
छत्तीसगढ़ में फिर CBI का छापा, जानिए कहां दी दबिश
x
पढ़े पूरी खबर

दुर्ग। भिलाई-3 में सीबीआई ने छापा मारा है. पुरैना में रेलवे के पीपी यार्ड मे बुधवार को सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम ने दबिश दी थी. टीम ने 10 घंटे तक सभी रिकॉर्ड खंगालने और कर्मचारियों से पूछताछ करने के बाद वहां के दफ्तर को सील कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक सुबह से लेकर देर रात तक टीम पीपी यार्ड में मौजूद रही. यहां के इंचार्ज छुट्टी पर थे, इसलिए उनकी गैर मौजूदगी में मातहत अधिकारियों के सामने दस्तावेज खंगाले जाते रहे. इसके साथ साथ दूसरे अधिकारियों से भी पूछताछ की. इस दौरान कर्मचारियों से भी पूछताछ हुई. लगभग 10 घंटे तक पूछताछ करने के बाद सीबीआई ने ऑफिस सील कर दिया और वापस लौट गए. कहा जा रहा है कि आज भी यानि गुरुवार को फिर से सीबीआई की टीम भिलाई 3 के रेलवे यार्ड पहुंचेगी और अपनी जांच को आगे बढ़ाएगी.



Next Story