महादेव सट्टेबाजी की जांच CBI ने शुरू की, छत्तीसगढ़ के IPS अधिकारी और राजनेता रडार में

रायपुर। राजधानी रायपुर और भिलाई में सीबीआई की टीम ने छापेमारी शुरू की है. एजेंसी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास और आईपीएस अधिकारी आरिफ शेख के घर पर छापेमारी शुरू की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीआई विनोद वर्मा के घर पर भी छापा मार सकती है. सीबीआई के अधिकारी सुबह-सुबह भिलाई और रायपुर स्थित आवास पर पहुंच गए. जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की टीम महादेव बेटिंग ऐप मामले में छापेमारी करने पहुंची है. इससे पहले ईडी की टीम ने भी इसी समय छापेमारी की थी.
Chhattisgarh: The CBI conducted raids at former Chief Minister Bhupesh Baghel's residences in Raipur this morning pic.twitter.com/dsKbKQLf1Q
— IANS (@ians_india) March 26, 2025
भूपेश बघेल के कार्यालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "अब CBI आई है. आगामी 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली AICC की बैठक के लिए गठित “ड्राफ़्टिंग कमेटी” की मीटिंग के लिए आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है. उससे पहले ही CBI रायपुर और भिलाई निवास पहुंच चुकी है."
छत्तीसगढ़
— Anshuman Sharma (@anshuman_sunona) March 26, 2025
रायपुर-भिलाई में कई जगह #CBI की दबिश।
पूर्व CM भूपेश बघेल, MLA देवेंद्र यादव के घर छापा।
पूर्व सलाहकार विनोद वर्मा, IPS आनंद छाबड़ा, आरिफ़ शेख़, IPS अभिषेक पल्लव, पूर्व IAS अनिल टुटेजा के यहाँ छापे की ख़बर।#MahadevSatta घोटाला के चलते छापे की ख़बर।#Chhattisgarh pic.twitter.com/H0RE7qLulC
यह भी पढ़े
महादेव बेटिंग ऐप ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए बनाया ऐप है. इस पर यूजर्स पोकर, कार्ड गेम्स, चांस गेम्स नाम से लाइव गेम खेलते थे. ऐप के जरिए क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल जैसे खेलों और चुनावों में अवैध सट्टेबाजी भी की जाती थी. अवैध सट्टे के नटवर्क के जरिए इस ऐप का जाल तेजी से फैला और सबसे ज्यादा खाते छत्तीसगढ़ में खुले. इस ऐप से धोखाधड़ी के लिए एक पूरा खाका बनाया गया था. दरअसल, महादेव बेटिंग ऐप कई ब्रांच से चलता था. हर ब्रांच को सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल फ्रेंचाइजी के रूप में बेचते थे. यूजर को सिर्फ शुरुआत में फायदा और बाद में नुकसान होता. फायदे का 80% हिस्सा दोनों अपने पास रखते थे. सट्टेबाजी ऐप रैकेट एक ऐसी मशीन की तरह काम करता है, जिसमें एल्गोरिदम यह तय करता है कि ऐप में अपना पैसा लगाने वाले केवल 30% ग्राहक ही जीतें.





