
x
छत्तीसगढ़
धमतरी। नगर पंचायत कुरुद के सनसिटी कालोनी के एक सूने मकान में दिनदहाड़े मकान में चोरी करते दो चोरों को लोगों ने पकड़ लिया। एक चाकू दिखाकर भाग गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 मार्च को दोपहर में कुरुद के सनसिटी कालोनी में खेल शिक्षक शेषनारायण देवांगन के घर चोरी हो गई। घर पर कोई नहीं था। उनके तीनों बच्चे स्वाति 28 साल, स्मृति 24 वर्ष और अमन देवांगन 21 साल सामान खरीदने मार्केट गए थे।
तीनों बच्चे घर लौटे तो अंदर से कुछ आवाजें सुनी। अंदर गए तो तीन अज्ञात लोग भागने लगे। तीनों ने चोरों का पीछा किया। शोर मचाने पर एफसीआई गोदाम के पास लोगों की मदद से तीनों आरोपितों को दबोच लिया। एक आरोपित चाकू दिखाकर भागने में सफल हो गया। पुलिस ने आरोपित फिरोज शेख तथा कौशिक पात्रा निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों से सोने का एक मंगलसूत्र, एक नग अंगूठी और नकद 13500 रुपये बरामद किया है।

Shantanu Roy
Next Story