छत्तीसगढ़

महिला बाथरूम के पीछे अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ाई

jantaserishta.com
12 March 2025 12:31 PM IST
महिला बाथरूम के पीछे अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ाई
x
छत्तीसगढ़.
धमतरी: थाना मगरलोड पुलिस द्वारा अवैध शराब पर अंकुश लगाने की कार्यवाही के तहत थाना मगरलोड पुलिस द्वारा ग्राम बोदल बाहरा में हेमिन बाई नागरची द्वारा अपने घर में बाथरूम के पीछे अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ी गई।
जिसके पास से 20 लीटर वाली 01 जरीकेन में 15 लीटर महुआ शराब किमती 3000/- रूपये रूपये,बिक्री रकम 200/- रुपये,जुमला 3200/-रूपये मिलने पर गवाहों के समक्ष आरोपी के कब्जे से बिक्री करने रखें 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब को जब्त कर अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपिया को ग्राम बोदल बाहरा को विधिवत गिरफ्तार कर थाना मगरलोड में अपराध क्र.37/25 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
आरोपिया का नाम-:हेमिन बाई नागरची पति छबीलाल नागरची उम्र 30 वर्ष
साकीन बोदल बाहरा, थाना मगरलोड,जिला धमतरी (छ.ग.)
▪️ दूसरी कार्यवाही ग्राम बोदल बाहरा में ही राधेश्याम गांड़ा द्वारा अपने घर में बाड़ी में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया।
जिसके पास से 10 लीटर वाली 01 जरीकेन में 10 लीटर महुआ शराब किमती 2000/- रूपये रूपये,बिक्री रकम 200/- रुपये,जुमला 2200/-रूपये मिलने पर गवाहों के समक्ष आरोपी के कब्जे से बिक्री करने रखें 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब को जब्त कर अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी को ग्राम बोदल बाहरा से विधिवत गिरफ्तार कर थाना मगरलोड में अपराध क्र.36/25 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
आरोपी का नाम-:राधेश्याम गांड़ा पिता भूवन लाल गांड़ा उम्र 32 वर्ष साकीन बोदल बाहरा, थाना मगरलोड,जिला धमतरी (छ.ग.)
उक्त सफलता में थाना प्रभारी मगरलोड निरी.राजेश जगत,प्रआर. बिरेन्द्र चंद्राकर,गोविन्दा धृतलहरे,राकेश साहू,धर्मेन्द सोरी,धर्मेंद्र साहू,कीर्तन सोनकर,किशन सोनकर,राजेंद्र क़त्लम,म.आर.विद्या गजपाल,त्रिवेणी ध्रुव,लता साहू का विशेष योगदान रहा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story