छत्तीसगढ़

13 हजार रूपये का गांजा पकड़ाया, 1 युवक गिरफ्तार

jantaserishta.com
30 Aug 2021 6:42 AM IST
13 हजार रूपये का गांजा पकड़ाया, 1 युवक गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: अवैध कार्यो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही को लेकर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर लगातार कार्यवाही जारी है।

चौकी लटोरी की पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर करवां पड़कीपारा चौक के पास घेराबंदी कर पैशन प्रो मोटर सायकल सहित ग्राम बोझा, चौकी खड़गवां निवासी 36 वर्षीय रमेश तिवारी को पकड़ा जिसके कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत 13 हजार रूपये का जप्त किया गया।
मामले में गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल सीजी 15 डीटी 6340 जप्त करते हुए आरोपी के विरूद्व धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है। कार्यवाही में चौकी प्रभारी लटोरी व पुलिस टीम सक्रिय रही।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story