छत्तीसगढ़

अवैध फ्लाईऐश निपटान करते 2 गाड़ियां पकड़ाई, 78 हजार का जुर्माना लगा

Nilmani Pal
9 Sept 2023 8:08 AM IST
अवैध फ्लाईऐश निपटान करते 2 गाड़ियां पकड़ाई, 78 हजार का जुर्माना लगा
x

रायगढ़। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायगढ़ के द्वारा फ्लाई ऐश के परिवहन एवं निपटान की सतत् रूप से निगरानी एवं जांच की जा रही है। इसी तारतम्य में आज अवैध फ्लाईऐश निपटान करते दो गाडिय़ों पर 78 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है।

क्षेत्रीय अधिकारी छ.ग.पर्यावरण संरक्षण मंडल जिला-रायगढ़ अंकूर साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि रायगढ़ से चपले मार्ग तक फ्लाईऐश परिवहन की जांच की गई। जांच के दौरान बिना अनुमति स्थल पर अवैध फ्लाईऐश निपटान किया जाना पाया गया। उक्त दोनों वाहनों पर 1500 रुपये प्रतिटन के अनुसार 78 हजार रुपये पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई। साथ ही उद्योग को फ्लाईऐश का उचित प्रबंधन करने हेतु नोटिस जारी किया गया।

कलेक्टर श्री सिन्हा के निर्देश पर पर्यावरण अधिकारी द्वारा जन सामान्य की सुविधा के लिए फ्लाई ऐश के अवैध डंपिंग, परिवहन के संबंध में जानकारी व शिकायत के लिए व्हाट्सअप नंबर 7987033406 जारी किया गया है। जिस पर मैसेज कर फ्लाइऐश के अवैध परिवहन व डंपिंग के बारे में शिकायत की जा सकती है।

Next Story