छत्तीसगढ़

धमतरी में पशु तस्करी का खुलासा, दो पिकअप से 12 मवेशी बरामद

jantaserishta.com
6 Oct 2026 12:56 PM IST
धमतरी में पशु तस्करी का खुलासा, दो पिकअप से 12 मवेशी बरामद
x
छत्तीसगढ़.
धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पशु तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां दो पिकअप वाहनों से 12 मवेशी बरामद किए गए हैं। वहीं आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
यह पूरा मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि डाभा दोनर मार्ग पर मवेशियों से भरी एक पिकअप वाहन पलटी हुई मिली और कुछ ही दूरी पर एक और पिकअप खड़ी हुई मिली, जिसमें भी मवेशी ठूंस-ठूंसकर भरे हुए थे। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना मगरलोड थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने लाई। जांच के दौरान दोनों पिकअप वाहनों से 12 मवेशी जीवित पाए गए, जबकि एक मवेशी मृत अवस्था में मिला। आशंका है कि वाहन पलटने से उसकी मौत हुई होगी।
फिलहाल दोनों वाहन पुलिस के कब्जे में हैं और पुलिस ने अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। सवाल ये है कि आखिर जिले में लगातार हो रही पशु तस्करी पर लगाम कब लगेगी ?
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story