छत्तीसगढ़

मवेशी तस्कर पकड़ाए, 8 महीने से चल रहे थे फरार

Nilmani Pal
8 July 2022 3:10 AM GMT
मवेशी तस्कर पकड़ाए, 8 महीने से चल रहे थे फरार
x

भिलाई। मवेशियों को गाड़ी में ठूंसकर कत्लखाने ले जाने की कोशिश करने वाले दो तस्कर आठ महीने बाद गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपित गाड़ी छोड़कर भाग गए थे। पुलिस लगातार इन आरोपितों की तलाश कर रही थी। आरोपितों के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपितों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु अधिनियम 2004 और पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने बताया कि बीते 13 सितंबर 2021 को पुलिस ने मवेशियों से भरी एक गाड़ी को पकड़ा था। गाड़ी में 28 नग मवेशी भरे हुए थे। पुलिस को देखते ही दोनों तस्कर फरार हो गए थे। जिनकी तलाश जारी थी। पुलिस ने इस मामले में गाड़ी मालिक भागीरथी यादव निवासी च-ीडीह सिमगा और पुष्पेश्वर साहू निवासी संजारी जिला बलौदाबाजार को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित नांदघाट के पास से मिले हैं। पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वे मवेशी तस्करी के कारोबार में लिप्त हैं। वे उस दिन भी मवेशियों को कत्लखाने ही लेकर जा रहे थे। लेकिन, पुलिस ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। जिसके चलते उन्हें वहां से भागना पड़ा था। दोनों आरोपितों को न्यायालय पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Next Story