छत्तीसगढ़

Bus स्टैंड में मवेशियों का डेरा

Nilmani Pal
16 July 2024 11:09 AM IST
Bus स्टैंड में मवेशियों का डेरा
x
छग

राजनांदगांव rajnandgaon news । राजनांदगांव शहर को लगभग छह वर्ष पूर्व साढ़े पांच करोड़ की लागत से हाईटेक बस स्टैंड की सौगात मिली थी, लेकिन अब यह हाईटेक बस स्टैंड गाय-भैस के तबेले में बदल चुका है. यहां मवेशियां बडे़ आराम से रहती हैं, और मुसाफिर सड़क पर खड़े होकर बस का इंतजार करते हैं. chhattisgarh

chhattisgarh news हाईटेक बस स्टैड के निर्माण के दौरान वादे किए गए थे कि इस बस स्टैंड में यात्रियों को हर संभव सुविधाएं प्रदान की जाएगी , लेकिन आज छह साल बाद सुविधाएं तो दूर की बात है, यात्रियों को बस का इंतजार करने के लिए बैठने की व्यवस्था भी इस बस स्टैंड में नहीं रह गई है. hitech bus stand

निगम के अधिकारियों की अनदेखी और लापरवाही का नतीजा है कि करोड़ों रुपए की लागत से बने इस हाईटेक बस स्टैंड में अब मवेशियों का कब्जा हो चुका है. इस मामले में नगर निगम आयुक्त का कहना है कि शहर में नया और पुराना दो बस स्टैंड होने के चलते दिक्कत हो रही है. जहां गंदगी है, वहां साफ सफाई की जाती है.

Next Story