छत्तीसगढ़

18 दिसंबर पकड़ लो वरना करूंगा एक और मर्डर

Kajal Dubey
15 Dec 2022 6:58 AM GMT
18 दिसंबर पकड़ लो वरना करूंगा एक और मर्डर
x
छत्‍तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक हत्या के अज्ञात आरोपित ने पुलिस को पत्र के माध्यम से खुली चुनौती दी है। ग्राम खैरी में शव के पास मिले पत्र में लिखा है कि 18 दिसंबर तक पुलिस अगर उसको नहीं पकड़ती तो वह एक और हत्या कर देगा। बता दें कि ग्राम खैरी में नवागढ़ पुलिस को अज्ञात शव बरामद हुआ। पुलिस को 25 वर्षीय युवक का शव तालाब किनारे बरामद हुआ। शव के बाजू में पुलिस को चुनौती भरा पत्र प्राप्त हुआ।
इसमें उल्लेखित है कि 18 दिसंबर तक पुलिस उस तक नहीं पहुंच पाती तो फिर से वह हत्या करेगा। पत्र मिलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस अभी अज्ञात शव का शिनाख्त कर रही है। अज्ञात युवक की गला रेत कर हत्या करने के बाद सिर को पत्थर से कुचल दिया गया है। शव मिलने के बाद अंचल में दहशत का माहौल है। अज्ञात आरोपित ने पत्र में मोबाइल नंबर लिखकर अपना नाम किंग भी उल्लेखित किया है।
थाना प्रभारी थाना प्रभारी नवागढ़ अजय सिन्हा ने बताया कि खैरी में अज्ञात ने एक युवक की हत्या कर दी है। शव बरामद कर मामले की जांच कर रहे हैं। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। चिट्ठी से घबराने की जरूरत नहीं है। पुलिस जल्द आरोपित को पकड़ लेगी।
Next Story