छत्तीसगढ़

CG BREAKING: कैश वैन हादसे का शिकार, जिसमें थे डेढ़ करोड़ नकदी

Nil dhankar
8 July 2024 4:50 PM IST
CG BREAKING: कैश वैन हादसे का शिकार, जिसमें थे डेढ़ करोड़ नकदी
x
छग

बलरामपुर Balrampur News । नोटों से भरी कैश वैन Cash Van दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसा जिस वक्त हुआ, उस वक्त कैश वैन में 1.40 करोड़ रुपये थे। घटना बलरामपुर जिले Balrampur district की है। वाहन में ड्राइवर के अलावे सपोर्ट स्टाफ और सुरक्षाकर्मी मौजूद था। सभी को मामूली चोट आयी है।

chhattisgarh news इधर, समय रहते हाईवे पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंच गयी, जिसकी वजह से कुछ और हादसा नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक एटीएम में पैसे को डालने के लिए कैश वैन जा रही थी। ये कैश वैन अंबिकापुर से रामानुजगंज जा रही थी।

एनएच 343 सेमरसोत के रेस्ट हाउस के पास वैन पलट गया। हाईवे पेट्रोलिंग वाहन की टीम एवं पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, जिसकी वजह से कैश वैन पूरी तरह से सुरक्षित रहा। वहीं वाहन सवार सभी लोग सुरक्षित बताये जा रहे हैं। घटना पस्ता थाना क्षेत्र की घटना बताया जी रही है। chhattisgarh

Next Story