छत्तीसगढ़
झारखंड छठ पूजा गए परिवारों के घर से 12 लाख की नकदी-जेवरात पार
Shantanu Roy
31 Oct 2025 10:36 PM IST

x
छग
Ambikapur. अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब छठ महापर्व मनाने झारखंड गए दो परिवारों के घरों में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। चोरों ने दोनों घरों का ताला तोड़कर करीब 12 लाख रुपए से अधिक की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात पार कर लिए। मामला मणिपुर थाना क्षेत्र के मठपारा इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, राजेश साहू और उनके भतीजे अजीत गुप्ता अपने परिवारों के साथ 25 अक्टूबर को झारखंड के डाल्टनगंज में छठ महापर्व मनाने गए थे। घर बंद होने की जानकारी आसपास के लोगों को थी। बताया जा रहा है कि 29 अक्टूबर की शाम दोनों परिवारों ने पड़ोसियों से फोन पर घर की स्थिति पूछी थी, तो सब ठीक बताया गया। लेकिन अगले ही दिन 30 अक्टूबर की सुबह पड़ोसी महिला बुध सिंह की पत्नी ने देखा कि अजीत गुप्ता के घर का ताला टूटा हुआ है।
सूचना मिलते ही दोनों परिवार तत्काल अंबिकापुर लौट आए। लौटने पर उन्होंने पाया कि न केवल घर के दरवाजों के ताले टूटे हैं बल्कि अंदर की अलमारियों के लॉकर भी तोड़े गए हैं। घर बुरी तरह अस्त-व्यस्त था। राजेश साहू ने बताया कि उन्होंने गाड़ियों की किस्त जमा करने के लिए 80 हजार रुपए नकद, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने के झुमके, सोने की चैन, और चांदी की पायल अलमारी में रखी थी — जो सभी चोरी हो गए। वहीं, अजीत गुप्ता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उनकी अलमारी से 1 लाख 27 हजार रुपए नगद, एक सोने का हार, एक जोड़ी सोने के कंगन, मंगलसूत्र, मांग टीका, सोने की लटकन जोड़ी, सोने का डोलना चौकी, चांदी की कमरधनी, मछली, दो जोड़ी पायल, चांदी की कटोरी, और बच्चों के जेवर चोरी हो गए हैं।
दोनों परिवारों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। चोरी की कुल कीमत 12 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है। सूचना पर मणिपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुक्रवार को फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। चोरी की वारदात रिहायशी इलाके में होने से स्थानीय लोगों में दहशत है। लोग रात में घर छोड़ने या लंबे समय तक बाहर जाने से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा लग रहा है कि चोरों ने पहले से घरों की गतिविधियों पर नजर रखी थी और जब पूरा परिवार छठ पर्व पर बाहर गया, तभी उन्होंने घटना को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पिछले कुछ महीनों में ऐसी वारदातें बढ़ी हैं, लेकिन रात्रि गश्त में ढिलाई बरती जा रही है। वहीं, पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





