छत्तीसगढ़
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में केस दर्ज, तीनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
jantaserishta.com
11 Nov 2026 12:37 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
दुर्ग-भिलाई: दुर्ग जिले के जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र में 13 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव में गोवर्धन पूजा के बाद चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान तीन युवक बच्ची को अपने साथ ले गए। इनमें से एक युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक यह गैंगरेप का मामला नहीं है। फिलहाल एक ही युवक पर दुष्कर्म का आरोप है। उसके साथ गए दोनों युवकों को भी अपहरण और अन्य धाराओं में आरोपी बनाया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक घटना गांव में आयोजित रिकॉर्डिंग डांस कार्यक्रम के दौरान हुई। देर रात कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच गांव के ही तीन युवक नाबालिग को अपने साथ ले गए। इसके बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि घटना के बाद तीनों युवक गांव से चले गए थे। इनमें से एक युवक अपने रिश्तेदार के घर जाकर सो गया था। पुलिस ने उसे वहीं से हिरासत में लिया। इसके अलावा एक अन्य युवक को भी पकड़ा गया है। तीसरे युवक की तलाश जारी है। पुलिस ने तीनों युवकों के परिजनों को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया है।
पुलिस फिलहाल नाबालिग का बयान दर्ज कर रही है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि बच्ची को अपने साथ ले जाने वाले बाकी दोनों युवकों ने उसके साथ कोई गलत काम तो नहीं किया। पुलिस का कहना है कि बच्ची के बयान और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप है, जबकि उसके साथ गए दोनों साथियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। प्रार्थी के कथन के बाद इस मामले में आगे की कार्यवाही की जाएगी।
एएसपी सिटी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि यह गैंगरेप का मामला नहीं है। नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी एक ही है। उसके साथ गए दोनों युवकों को भी आरोपी बनाया जाएगा। उनके खिलाफ अपहरण और अन्य धाराओं में कार्रवाई हो सकती है। अभी नाबालिग का बयान लिया जा रहा है। पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही मामले की बाकी बातें स्पष्ट हो सकेंगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस द्वारा इस मामले में भारतीय न्याय संहिता, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम एवं अन्य सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर तीनो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





