छत्तीसगढ़
होमगार्ड के जवान की मौत मामले में केस दर्ज, ट्रक ने मारी थी ठोकर
Nil dhankar
6 Nov 2022 10:23 AM IST

x
छग
जांजगीर। होमगार्ड कार्यालय में ड्यूटी पूरी करने के बाद लौटते समय सुकली के पास सामने से आ रहे ट्रक के चालक ने नगर सैनिक की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे नगर सैनिक की मौके पर ही मौत हो गई। मामला जांजगीर थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार ठाकुरदिया निवासी युवक दीपक यादव होमगार्ड कार्यालय में नगर सैनिक के पद पर पदस्थ था। उसके पिता दिलेश्वर यादव भी नगर सैनिक थे, उनकी मौत होने के बाद दीपक को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। बुधवार की शाम दीपक आफिस में ड्यूटी करने के बाद अपनी बाइक क्रमांक सीजी 11 एएन 6215 में घर वापस लौट रहा था।
वह सुकली के पास पहुंचा था, तभी सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक एमएच 18 एच 5157 ने उनकी बाइक काे टक्कर मार दी, जिससे नगर सैनिक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पुलिस ने मामले में आरोपी ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।
Next Story





