छत्तीसगढ़

जमीन दलाल के खिलाफ पुरानी बस्ती थाने में केस दर्ज

Nil dhankar
14 April 2023 12:49 PM IST
जमीन दलाल के खिलाफ पुरानी बस्ती थाने में केस दर्ज
x
छग

रायपुर। शहर के भाठागांव में जमीन बेचने के नाम पर एक बार फिर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ये मामला पुरानी बस्ती थाना का है। पुलिस ने बताया कि 09 फरवरी से 13 मार्च 2023 तक आरोपी दलाल सखाराम यादव ने वैभवकांत वशिष्ठ से भाठागांव स्थित खसरा क्र 854/3, 857, 1060/2, 1067/2 भूमि को बिक्री करने का सौदा करते हुए 4.05 लाख 5000 रूपए लेकर ईकरारनामा किया और 1 लाख रूपए बयाना दिया था।

पीड़ित को बाद में पता चला की सखाराम ने दूसरे की जमीन को उसे बेच दिया है तब उसने अपने पैसे वापस मांगे। तब सखाराम ने पीड़ित को बयाना के तौर पर लिए हुए रकम वापस किया।इसके लिए 1 लाख रूपए का चेक दिया जो बैंक से अनादरित हो गया। पुलिस इस मामले में सखाराम के खिलाफ भादवि की धारा 420, 34 के तहत केस दर्ज कर जांच कर रही है।

Next Story