छत्तीसगढ़

निगमकर्मी के खिलाफ केस दर्ज, खुदकुशी का मामला

Nilmani Pal
3 July 2022 6:36 AM GMT
निगमकर्मी के खिलाफ केस दर्ज, खुदकुशी का मामला
x
छग

बिलासपुर। प्रेम विवाह के तीन महीने बाद ही महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच के बाद पुलिस ने पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। सरकंडा क्षेत्र के निखिल आश्रम के पास रहने वाले वेदप्रकाश लाहोरिया(31) नगर निगम में काम करते हैं। तीन महीने पहले मार्च में उन्होंने नंदिनी लाहोरिया से प्रेम विवाह किया था। गुस्र्वार की सुबह चार बजे वे अपनी ड्यूटी पर चले गए। इसके बाद वे अपनी मां संजूबाई लाहोरिया के घर नेहरूनगर चले गए।

सुबह 11.30 बजे वे अपने घर लौटे। दरवाजा बंद होने पर उन्होंने आवाज लगाई। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दरवाजे को धक्का देकर किसी प्रकार खोला। अंदर कमरे में नंदिनी का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सरकंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में पता चला कि शादी के बाद वेदप्रकाश शराब के नशे में अपनी पत्नी से मारपीट करता था। इससे नंदिनी परेशान रहती थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

Next Story