छत्तीसगढ़

सरकारी अधिकारी से बदसलूकी करने वाले बीजेपी नेता के खिलाफ केस दर्ज

Nil dhankar
26 April 2022 12:40 PM IST
सरकारी अधिकारी से बदसलूकी करने वाले बीजेपी नेता के खिलाफ केस दर्ज
x
छग

कोरबा। कोरबा जिले में भाजपा नेता गोपाल मोदी ने ऊंची पहुंच बताते हुए शासकीय अधिकारी से बदसलूकी की। नापतौल विभाग के निरीक्षक से झुमाझटकी की गई। निरीक्षक पाल सिंह डहरिया का आरोप है कि राइस मिल में बगैर सत्यापन के संचालित धरम कांटा के खिलाफ कर्रवाई करने पर गोपाल मोदी ने सरकारी अधिकारी को ऊंची पहुंच का रौब दिखाकर धक्कामुक्की कर दी। इस घटना में निरीक्षक के सिर पर को चोट आई है। पुलिस ने गोपाल मोदी और दो अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है। घटना उरगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार कोरबा–चांपा मार्ग पर नारायण-पार्वती धरम कांटा संचालित है। भाजपा नेता मोदी की ओर से राइस मिल का संचालन किया जाता है। शिकायत मिली थी कि उनके राइस मिल में अवैध तरीके से धरम कांटा का संचालन हो रहा है। सोमवार को नापतौल विभाग के निरीक्षक पाल सिंह अपनी टीम के साथ निरीक्षण के लिए नारायण-पार्वती राइस मिल पहुंचे। जांच में पाया गया कि वहा अमानक धरम कांटा का संचालन किया जा रहा है। शासकीय मानकों के अनुसार उसका सत्यापन भी नहीं हुआ है। बड़ी अनियमितता पाए जाने पर पाल सिंह ने मौके से मॉनिटर को जब्त करने की कार्रवाई की।


Next Story