छत्तीसगढ़

बीजेपी नेत्री के खिलाफ केस दर्ज, मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप

Nil dhankar
13 Jun 2022 1:53 PM IST
बीजेपी नेत्री के खिलाफ केस दर्ज, मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप
x

मनेन्द्रगढ़। कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ में सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करना महिला नेत्री को भारी पड़ गया। जिसके बाद एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने इस बात की लिखित में शिकायत की। भाजपा महिला नेत्री रश्मि सोनकर बताया जा रहा है।

दरअसल, मनेन्द्रगढ़ की भाजपा महिला नेत्री रश्मि सोनकर ने सीएम के खिलाफ एक आपत्तिजनक पोस्ट किया था। जिसके बाद लोगों ने इसका जमकर विरोध किया, और एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने इस बाद कि शिकायत की, शिकायत के बाद भाजपा नेत्री के खिलाफ मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने आईटी एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने रविवार को महिला के खिलाफ शिकायत की थी। भाजपा महिला नेत्री पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया था।


Next Story