छत्तीसगढ़

व्यवसायी के घर लाखों की चोरी का मामला, अब भी पुलिस के हाथ खाली

Nilmani Pal
5 April 2022 7:39 AM GMT
व्यवसायी के घर लाखों की चोरी का मामला, अब भी पुलिस के हाथ खाली
x

सांकेतिक तस्वीर 

बिलासपुर। शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए भोपाल गए वृद्ध के मकान से चोरों ने लाखों स्र्पये के जेवर पार कर दिए। मामले की शिकायत पर पुलिस ने महज 20 हजार स्र्पये की चोरी का जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की। बाद में मकान मालिक ने जेवर की लिस्ट पुलिस को सौंपी तो इसमें लाखों स्र्पये के जेवर थे। तीन महीने बीत जाने के बाद भी सरकंडा पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है। सरकंडा क्षेत्र के विवेकानंद नगर में रहने वाले इंद्रजीत गुप्ता व्यवसायी हैं।

उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि तीन दिसंबर को वे पारिवारिक शादी में शामिल होने के लिए भोपाल गए थे। इस बीच उनके मकान में ताला लगा था। सात दिसंबर की शाम वे अपने घर लौटे। उनके मकान का ताला टूटा था। ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने सामान बिखेर दिया था। कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए थे। पीड़ित ने इसकी जानकारी सरकंडा पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में व्यवसायी जेवर का लिस्ट नहीं दे पाए थे। बाद में उनके बेटे जब वापस लौटे तो उन्होंने लाखों स्र्पये के जेवर की लिस्ट पुलिस को सौंप दी। इस बीच तीन महीने गुजर जाने के बाद भी पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है.

Next Story