छत्तीसगढ़

मिठाई दुकान में उठाईगिरी का मामला, आइसक्रीम खरीदने पहुंचे युवकों ने उड़ाए मोबाइल और नकदी

Nilmani Pal
14 May 2024 8:46 AM GMT
मिठाई दुकान में उठाईगिरी का मामला, आइसक्रीम खरीदने पहुंचे युवकों ने उड़ाए मोबाइल और नकदी
x
छग

दुर्ग। जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मिठाई दुकान से 2 लोगों ने ग्राहक के रूप में जाकर उठाईगिरी की। घटना के बाद जब महिला वैशाली नगर थाने FIR दर्ज कराने पहुंची तो वहां से उसे धारा 155 की रिपोर्ट दे दिया गया। थाना प्रभारी का कहना था कि ये मामला पुलिस के हस्तक्षेप नहीं है, इसलिए आप कोर्ट जाइए।

मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र के रामनगर इंदिरा चौक स्थित साई स्वीट्स का है। इसे सुरेंदर सिंह वर्मा ( सोढ़ी) और उनकी पत्नी विनिता रानी वर्मा चलाती हैं। विनीता ने बताया कि घटना 5 मई 2024 को दोपहर करीब 1.30 बजे की है।

विनीता ने बताया कि उनकी दुकान में दो लड़के बाइक से आए थे। एक लड़का उनके काउंटर के पास खड़ा हो गया और दूसरे लड़के ने उनसे मिठाई मांगी। इसके बाद उसने मिठाई का पैसा दिया। इसी दौरान जब विनीता उसकी बातों में उलझ गई तो उसने उनसे 20 पीस आइसक्रीम मांगे। जब विनीता बगल में रखे फ्रीजर को खोलकर आइसक्रीम निकालने लगी तो एक लड़का फ्रिज के पास खड़ा हो गया और दूसरे ने मौका देखकर काउंटर में रखे मोबाइल और गल्ले में रखे 8 हजार रुपए को खींच लिया। इसके बाद वो लड़का दुकान से बाहर जाकर बाइक स्टार्ट किया और अपने दूसरे साथी को बोला चल हो गया अब नहीं लेंगे आइस्क्रीम। इतने में दूसरा लड़का आइसक्रीम ना लेने की बात बोलकर अपने साथी के साथ वहां से चला गया। आरोपी CCTV कैमरे में कैद हो गया है।

विनीता आइसक्रीम फ्रिजर में रखकर जब काउंटर पहुंची तो देखा उसका मोबाइल और 8 हजार रुपए गायब थे। इसके बाद वो हड़बड़ा गई। उसने लोगों को बुलाया, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। इसके बाद विनीता ने वैशाली नगर थाने में फोन किया। वहां से थाे का चालक गगन वहां पहुंचा। उसने सारी स्थिति को देखा और कहा कि इसकी FIR दर्ज कराओ। जब विनीता थाने एफआईआर दर्ज कराने पहुंची तो वहां ड्यूटी इंचार्ज ने उसे कोर्ट जाने के लिए कहते हुए सीआरपीसी की धारा 155 की रिपोर्ट काटकर दे दी।


Next Story