छत्तीसगढ़

भनपुरी इलाके में धर्मांतरण का मामला, खमतराई थाना परिसर में दो पक्षों का प्रदर्शन

jantaserishta.com
23 Aug 2026 11:32 AM IST
भनपुरी इलाके में धर्मांतरण का मामला, खमतराई थाना परिसर में दो पक्षों का प्रदर्शन
x
छत्तीसगढ़ न्यूज.
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कथित धर्मांतरण को लेकर शनिवार रात जमकर बवाल हुआ. गांधी चौक न्यू आनंद नगर तरेन्द्र कुमार वर्मा ने तीन महिलओं पर प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने का आरोप लगाया है. दोनों पक्षों की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक के तहत रायपुर कमिश्नरेट में यह पहली एफआईआर है.
जानकारी के मुताबिक, गांधी चौक न्यू आनंद नगर में रहने वाला 32 वर्षीय तरेन्द्र कुमार वर्मा मोबाइल दुकान चलाता है. सुषमा कौशिक, लक्ष्मी निषाद और सुरेखा रंगारे की युवक से पहले ही जान पहचान है. तीनों महिलाएं का युवक के मोबाइल दुकान पर आना-जाना लगा रहता था. आरोप है कि तीनों ने हिंदू धर्म को लेकर आपत्तिजनक बातें कहीं और ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहा.
पुलिस को शिकायत में तरेन्द्र ने यह भी बताया गया कि महिलाओं ने यीशु की प्रार्थना करने से दुख-दर्द और बीमारी दूर होने की बात कही. सुषमा ने उसे अपने घर में प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बुलाया था. 21 अगस्त को दोपहर करीब 2:30 बजे वह सुषमा के घर के पास पहुंचा. सभी प्रार्थना कर रहे थे. फिर सुषमा उसे अंदर लेकर गई. करीब 20-25 लोग प्रार्थना कर रहे थे. सुषमा, लक्ष्मी और सुरेखा ईसाई धर्म अपनाने के लिए उसे कहा और प्रार्थना की शक्तियों के बारे में जानकारी दी. इस घटना के बाद तरेन्द्र ने अपने दोस्तों को पूरी बात बताई.
तीनों के खिलाफ एफआईआर कराने के लिए हिंदू संगठन के लोग खमतराई थाने पहुंचे. इसी दौरान मसीही समाज के लोग भी विरोध में वहां पहुंच गए. थाना परिसर में दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी और रातभर थाने में डटे रहे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story