छत्तीसगढ़
धमतरी में हत्या फिर आत्महत्या का मामला, जांच में जुटी पुलिस
jantaserishta.com
7 April 2025 8:20 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
धमतरी: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ते जा रहा है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में आए दिन चोरी, लूट, चाकूबाजी, दुष्कर्म और हत्या जैसी कई वारदातों को अपराधी बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं। कई बार ऐसी घटनाएं होती है जो दिल को झकझोर के रख देती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने ही बेटे की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार, धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने 6 साल के मासूम की हत्या कर दी। पिता ने अपने बेटे पर फावड़े से वारकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं मासूम बेटे की हत्या के बाद पिता ने खुद भी आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। वारदात की जानकारी मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच कर रही है कि, आखिरकार पिता ने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





