छत्तीसगढ़

युवती से छेड़खानी करने का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Rounak Dey
19 Jun 2022 9:50 PM IST
युवती से छेड़खानी करने का मामला, आरोपी गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

राजनांदगांव: रास्ता रोककर युवती से छेड़खानी करने का मामला आया है। प्रार्थिया की शिकायत पर बसंतपुर पुलिस ने चंद घंटों के अंदर आरोपी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि युवती कोचिंग जा रही थी तभी ग्राम सिंगदई निवासी मनीष चंद्राकर अपनी बाइक क्रमांक सीजी 08 एए 5837 से पीछा कर रास्ता रोक कर उसे बेइज्जत करने की नियत से हाथ बांह पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ किया तथा अश्लील गाली-गलौज कर मारपीट किया। प्रार्थिया की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 341, 354, 354 (घ) 294, 323, 506 (बी) के तहत कार्रवाई कर आरोपी मनीष चंद्राकर 30 वर्ष निवासी ग्राम सिंगदई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Next Story