छत्तीसगढ़

खमतराई थाने में 1 करोड़ 33 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Nil dhankar
16 May 2023 9:22 AM IST
खमतराई थाने में 1 करोड़ 33 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज
x

रायपुर। राजधानी में धोेखाधड़ी और ठगी सी घटनाएं बढ़ती ही जा रहीं हैं। लोगो में सतर्कता की कमी और नये नये तरीके इजाद होने से लोग लाखों रूपए गवां रहे हैं। पुलिस निसंदेह इन मामलों में धरपकड़ भी कर रही है. ताजा मामला भनपुरी इलाके का है। पुलिस के मुताबिक बीते 6 मार्च को भनपुरी के गणेश ग्लोबल प्रालि.सरदार पटेल टिंबर मार्केट से तिलकराज लूथरा, राहुल लूथरा ने 1,33,88,427 रूपए का माल लिया।

यह खरीदी 31मार्च तक चलती रही। उसके बाद से अब तक भुगतान न होने पर गणेश ग्लोबल के संचालक अनुज गोयल ,राजेश्वर गोयल ने कल रात खमतराई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 409,420,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर

Next Story