छत्तीसगढ़

3 बंदियों की मौत का मामला, डीएम ने डिप्टी कलेक्टर को बनाया जांच अधिकारी

Nilmani Pal
24 May 2022 4:30 AM GMT
3 बंदियों की मौत का मामला, डीएम ने डिप्टी कलेक्टर को बनाया जांच अधिकारी
x

अंबिकापुर। केंद्रीय जेल में 5 दिन के भीतर 3 बंदियों की मौत मामले में जांच का आदेश जारी हुआ है। कलेक्टर संजीव झा मामले में दांडिक जांच के आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर सीएस पैंकरा का जांच अधिकारी बनाया है।

बता दें कि पांच दिन के भीतर ही 3 बंदियों की मौत हो गई। मौत की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। वहीं तीन बंदियों की मौत मामले ने हैरान कर दिया। दूसरी ओर केंद्रीय जेल प्रशासन पर भी कई सवाल खड़े कर रहे हैं।

Next Story