छत्तीसगढ़

रायपुर में मेडिकल स्टाफ से मारपीट का मामला, FIR दर्ज

Shantanu Roy
12 Jun 2026 8:50 PM IST
रायपुर में मेडिकल स्टाफ से मारपीट का मामला, FIR दर्ज
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी के परशुराम चौक क्षेत्र में मेडिकल स्टाफ से मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोवर्धन नगर परशुराम चौक के पीछे रहने वाला एक युवक, जो बी-फार्मा की पढ़ाई कर चुका है, लक्ष्मी मेडिकल, मौदहापारा में ड्यूटी पर कार्यरत था। 11 जून 2026 को वह मेडिकल में ड्यूटी पर था, तभी गंगा नगर निवासी देवनाथ साहू वहां पहुंचा और दवा की मांग करने लगा। पीड़ित ने डॉक्टर की पर्ची लाने के बाद ही दवा देने की बात कही, जिसके बाद वह वहां से चला गया।


इसके बाद ड्यूटी खत्म होने पर पीड़ित अपने घर लौट गया। आरोप है कि इसके बाद देवनाथ साहू ने उसे बार-बार फोन कर परशुराम चौक बुलाया। रात करीब 1:35 बजे जब पीड़ित वहां पहुंचा तो आरोपी ने पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने गाली देने से मना करने पर जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्का तथा किसी अज्ञात वस्तु से हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित के पीठ और सीने में चोट आई है। घटना के दौरान युवराज पटेल नामक व्यक्ति ने मारपीट देखी और बीच-बचाव के लिए आगे आया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
Tagsरायपुर मारपीट मामलापरशुराम चौक घटनामेडिकल स्टाफ हमलादेवनाथ साहूजान से मारने की धमकीमौदहापारा थानाRaipur assault caseParashuram Chowk incidentattack on medical staffDevnath Sahudeath threatMaudhapara police stationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story