छत्तीसगढ़

छात्र पर तांत्रिक क्रिया का आरोप लगाकर स्कूल से बाहर करने का मामला, परिजनों ने की शिकायत

jantaserishta.com
18 Sept 2026 9:36 AM IST
छात्र पर तांत्रिक क्रिया का आरोप लगाकर स्कूल से बाहर करने का मामला, परिजनों ने की शिकायत
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रयास संस्था स्कूल से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक बच्चे को तांत्रिक क्रिया करने के आरोप में संस्था से बाहर कर दिया गया और उसे ट्रांसफर सर्टिफिकेट थमा दिया गया। मामले को लेकर बच्चे के परिवार के लोगो ने मुख्यमंत्री शिकायत सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।
परिजनों ने बताया कि बच्चे का प्रयास संस्था में 3 सितंबर को एडमिशन कराया गया था। कुछ समय बाद संस्था की ओर से बच्चे पर तांत्रिक क्रिया करने का आरोप लगाया गया। इसके बाद उसे संस्था से बाहर कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि संस्था ने बच्चे से जुड़े मामले की जानकारी उन्हें पहले नहीं दी। उनका कहना है कि बच्चे पर एक्शन लिए जाने के उन्हें इसकी जानकारी मिली।
परिजनों ने संस्था के अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि उनसे कुछ कागजों पर जबरन हस्ताक्षर करवाए गए। साथ ही, प्राचार्य प्रमिला शुक्ला पर धमकाने का भी आरोप लगाया गया है। परिजनों का कहना है कि उन्हें पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया। वही इस घटनाक्रम के बाद परिजन बच्चे को लेकर महासमुंद लौट गए हैं। उन्होंने अब मुख्यमंत्री शिकायत सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराकर पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story