छत्तीसगढ़

नगर पंचायत मल्हार की अध्यक्ष और पति पर केस दर्ज, CMO से गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश

Shantanu Roy
19 Sept 2025 9:58 PM IST
नगर पंचायत मल्हार की अध्यक्ष और पति पर केस दर्ज, CMO से गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नगर पंचायत मल्हार से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है। नगर पंचायत मल्हार की अध्यक्ष धनेश्वरी केंवट और उनके पति धनेश्वर केंवट पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) से गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और मारपीट की कोशिश का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष सीएमओ पर हाथ उठाते और उन्हें धमकाते हुए नजर आ रही हैं। सीएमओ मनीष सिंह ठाकुर ने थाना मल्हार में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने अध्यक्ष और उनके पति पर लगातार कमीशन मांगने और दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

ऑफिस में घुसकर किया हंगामा
जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 2 बजे सीएमओ मनीष ठाकुर जब अपने कार्यालय पहुंचे, तभी नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी केंवट और उनके पति धनेश्वर केंवट ने उन्हें गेट पर रोक लिया। शिकायत के मुताबिक, दोनों ने सीएमओ से कमीशन की मांग की और विरोध करने पर दंपत्ति गाली-गलौज करते हुए कार्यालय में घुस गए। सीएमओ ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष धनेश्वरी ने उन पर हाथ उठाया और जान से मारने की धमकी दी। वहीं, उनके पति ने गाली देते हुए मारपीट की कोशिश की। इस दौरान दोनों ने कार्यालय में जमकर हंगामा किया।

वीडियो में कैद हुई घटना
कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने यह पूरा घटनाक्रम अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया। वायरल वीडियो में नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी केंवट सीएमओ की तरफ हाथ उठाते हुए और उन्हें धमकाते नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला और ज्यादा गंभीर हो गया है।

कमीशन के लिए बनाते थे दबाव
सीएमओ मनीष ठाकुर ने पुलिस को बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके पति अक्सर उन्हें फोन कर पैसों की मांग करते थे। हर काम के लिए कमीशन की मांग की जाती थी और इंकार करने पर गाली-गलौज व धमकी दी जाती थी। उन्होंने बताया कि पहले भी दोनों ने उनसे दुर्व्यवहार किया था, लेकिन उस समय पार्षदों और कर्मचारियों ने मामले को सुलझा लिया था। इस बार जब बात जान से मारने की धमकी और हाथ उठाने तक पहुंच गई, तब सीएमओ ने इसकी लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई।

कलेक्टर को दी गई जानकारी
घटना की सूचना सीएमओ ने तत्काल जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल को दी। गुरुवार को नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी भी कलेक्टोरेट पहुंचे और कलेक्टर को पूरे मामले से अवगत कराया। कलेक्टर ने मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मल्हार थाना पुलिस ने सीएमओ की शिकायत पर नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी केंवट और उनके पति धनेश्वर केंवट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज करने, धमकी देने और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही दोनों से पूछताछ की जाएगी।
Tagsबिलासपुरनगर पंचायत मल्हारअध्यक्ष धनेश्वरी केंवटसीएमओ मनीष ठाकुरगाली-गलौजधमकीकमीशन मांगवीडियो वायरलपुलिस केसकलेक्टर जांचBilaspurNagar Panchayat MalharPresident Dhaneshwari KewatCMO Manish Thakurabusethreatcommission demandvideo goes viralpolice casecollector investigationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story
null