छत्तीसगढ़

सरपंचों पर केस दर्ज, कलेक्ट्रेट के सामने किया था हंगामा

Nilmani Pal
17 Sept 2022 1:38 PM IST
सरपंचों पर केस दर्ज, कलेक्ट्रेट के सामने किया था हंगामा
x

बिलासपुर में कलेक्टोरेट का गेट कूदकर हंगामा करने वाले सरपंचों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष और ग्राम पंचायत मुरु के सरपंच के खिलाफ फर्जी शिकायत पर जांच करने के विरोध में सरपंचों ने गुरुवार को कलेक्टोरेट का घेराव किया था। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका तो धक्कामुक्की और झूमाझटकी करते हुए कलेक्टोरेट के अंदर घुस गए थे।अब पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में उनके खिलाफ FIR की है। इधर, केस दर्ज होने के बाद सरपंच संघ के फिर से आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर सरपंच संघ ने कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते हुए हल्ला बोला था। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तब वे गेट कूदकर वे कलेक्टोरेट के अंदर घुस गए थे और वहां जमकर हंगामा मचाने लगे। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन के बाद SSP पारुल माथुर और जिला प्रशासन के अफसरों ने उन्हें समझाइश दी और मुरु के सरपंच और प्रदेश अध्यक्ष आदित्य उपाध्याय के खिलाफ फर्जी शिकायत पर झूठे तथ्य सामने आने पर कार्रवाई नहीं करने का भरोसा दिलाया। इधर, उनका प्रदर्शन खत्म होने के दूसरे दिन सिविल लाइन पुलिस ने शासकीय काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया है, जिसमें आदित्य उपाध्याय, राम निवास राठौर, मोतीलाल पटेल, निर्मल दिवाकर, भारत दास मानिकपुरी, लक्ष्मीकांत जायसवाल, रमाकांत राठौर, संदीप मिश्रा एवं अन्य प्रदर्शनकारियों को आरोपी बनाया गया है।

Next Story